चंदौली : बम धमाके से दहला खुश्बू किन्नर का घर

घर मे दो दर्जन किन्नर सो रहे थे,धमाके के बाद छाया अंधेरा
अतुल रतन मिश्रा
चन्दौली । बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बीती रात एक सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। अज्ञात बदमाशों ने किन्नर समाज की खुश्बू किन्नर के घर को बम से उड़ाने का प्रयास किया । यह वारदात उस समय हुई, जब घर के अंदर लगभग दो दर्जन से अधिक किन्नर सो रहे थे। अचानक हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिसमे तीन किन्नरों को हल्की चोट भी आयी है । मौके पर रात्रि में एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी,बलुआ पुलिस,फॉरेंसिक टीम ने पहुचकर जांच पड़ताल किया । बलुआ थाने में खुशबू किन्नर ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी ।
मिली जानकारी के अनुसार चहनियां धानापुर मुख्य मार्ग पर मोहरगंज में खुशबू किन्नर का निजी मकान है । जिसमे करीब दो दर्जन किन्नर रहते है । रविवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे तेज धमाका घर के पिछले हिस्से में हुआ । चर्चा के अनुसार बदमाशों ने इलेक्ट्रिक वायर के माध्यम से विस्फोटक लगाकर बम ब्लास्ट किया। धमाके की चपेट में आकर घर में सो रही तीन किन्नर लभली,सोनी और मोनी घायल हो गईं । पूरे घर मे धुंआ धुंआ हो गया । किन्नरों में अफरा तफरी मच गयी । सभी घर के बाहर निकलकर रोने चिल्लाने लगी । कुछ किन्नर लाइट लेकर पहले तीनो बेहोश किन्नरों को बाहर निकाला । हालांकि तीनो को हल्की चोट आयी । धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आये । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो वहां की मिट्टी और इलेक्ट्रिक वायर कनेक्शन लेकर जांच कर रही है। मौके पर एडिशनल एसपी,क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी और भारी मात्रा में फोर्स पहुच गयी ।
घर की मालकिन खुशबू किन्नर ने बलुआ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि पास के ही गांव के लोग जो धमाका करके भागे है । धमाके के बाद उनको भागते हुए हमलोगों ने देखा है । हमारा उनसे पुराना विवाद चला आ रहा है । घटना की जानकारी होते ही जनपद और गैर जनपदों से भारी मात्रा में किन्नर जुटने लगे । किन्नर समाज में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने बताया कि देर रात थाना बलुआ को 112 के माध्यम से सूचना मिली जिसपर तत्काल थाना बलुआ व मोहरगंज पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुँच गयी । घटना की जांच के बाद पाया गया कि कालर खुसबू के घर की बाहरी दीवाल क्षतिग्रस्त मिली । घर के अंदर तमाम लोग मौजूद थे इस घटना में किसी को चोट नही आई है । पीड़ित की तहरीर पर थाना बलुआ में नामजद अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । जानकारी से पता चला है कि कालर पीड़ित व विपक्षी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था । मौके पर फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायर व फायर की टीम पहुंचकर निरीक्षण किया गया है । नामजद अभियुक्तों में से दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । बाकी की गिरप्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है । शांति व्यवस्था कायम है ।




