Slide 1
Slide 1
चंदौली

किसानों को 50% सब्सिडी पर मिल रहा मक्का बीज

राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध, आधार कार्ड से उठाएं लाभ– जिला कृषि अधिकारी

चन्दौली ।जनपद के किसानों को जायद सीजन में हाइब्रिड मक्का बीज पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। यह बीज त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम और संकर बीजों के उपयोग को बढ़ावा देने की योजना के तहत वितरित किया जा रहा है। किसान अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडारों से इसका लाभ उठा सकते हैं।

वर्तमान में जायद की मक्का की बुवाई का सबसे उपयुक्त समय चल रहा है। राजकीय कृषि बीज भंडारों पर HQPM-5 प्रजाति का हाइब्रिड मक्का बीज उपलब्ध है, जिसका विक्रय मूल्य 285 रुपये प्रति किलोग्राम है। यह बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है।

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जायद सीजन में मक्का की खेती करने वाले किसान अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर अनुदान पर हाइब्रिड मक्का बीज प्राप्त कर सकते हैं। यह वितरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है।

बीज खरीदते समय किसानों को पूरा मूल्य चुकाना होगा। इसके बाद, अनुदान की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button