इलिया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 75,000 रुपये के इनामिया अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर को किया गया गिरफ्तार

चन्दौली ।उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 8 अप्रैल को चेकिंग के दौरान बनरसिया माइनर के पास से एक वांछित इनामिया अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जें से एक अवैध असलहा (315 बोर) व एक जिन्दा कारतूस (315 बोर), एक मिस कारतूस (315 बोर) व एक विवो कम्पनी का एन्ड्राइड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली से ₹50,000/- एवं थाना रायपुर जनपद सोनभद्र से ₹25,000/- का इनाम घोषित था। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद चन्दौली एवं सोनभद्र के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट आदि से संबंधित कुल नौ अभियोग पंजीकृत हैं।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह जनपद सोनभद्र क्षेत्र से गोवंश खरीदकर बिहार ले जाकर बिक्री करता है तथा तमंचा के बारे मे बताया गया कि यह तमंचा मेरा है गोवंश तस्करी मे जान माल का खतरा रहता है जिस कारण अपनी सुरक्षा के लिए मै इसे हमेशा अपने साथ लेकर चलता हूँ । जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया है।
गिरप्तार अभियुक्त भगवान यादव पुत्र रामदुलार यादव, निवासी ग्राम निरंजनपुर, थाना चैनपुर, जनपद भभुआ (कैमूर), बिहार, उम्र लगभग 28 वर्ष है ।



