Slide 1
Slide 1
चंदौली

एसपी चन्दौली द्वारा मुगलसराय कस्बा में पैदल गश्त कर सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को दियाआवश्यक दिशा निर्देश

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल द्वारा कस्बा मुगलसराय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान सड़क के किनारे अनियमित रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि अपनी दुकानों को निर्धारित स्थान (सड़क किनारे बनी लाइन) के पीछे व्यवस्थित रूप से लगाना सुनिश्चित करें। अन्यथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आम नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं प्रशासन का सहयोग करें, ताकि नगर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।
पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुगलसराय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button