जरूरतों की मदद करना सबसे बड़ा पूण्य कार्य-रीना बिंद

स्वर्गीय रमादेवी की दूसरी पूण्य तिथि पर बांटे गए 500 असहायों को कम्बल
चन्दौली । कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप के बीच जरूरतमंदों के लिए राहत की एक बड़ी और सराहनीय पहल सामने आई है। प्रमुख समाजसेविका रीना बिंद के नेतृत्व में मझवां विधानसभा के पहाड़ी ब्लॉक अंतर्गत त्रिलोकधाम ट्रस्ट मंदिर पर चन्दौली जनपद के धानापुर ब्लॉक अंतर्गत कवई पहाड़पुर गावं की एक मात्र चुनी गई निर्विरोध ग्राम प्रधान व भदोही सांसद डॉ बिनोद बिंद के माताजी स्वर्गीय रमा देवी बिंद की दूसरी पूण्य तिथि के अवसर पर 500 गरीब, असहाय, दिव्यांग और विधवा परिवारों को कंबल व खिचड़ी के समान वितरित किए गए। इस मानवीय अभियान ने हाड़ कंपा देने वाली ठंड में जीवन की जद्दोजहद कर रहे लोगों को सुकून और सुरक्षा का एहसास कराया।

शीतलहर के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह पहल जरूरतमंदों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं रही। इस दौरान प्रमुख समाजसेविका रीना बिंद ने कहा कि गरीबो की सेवा करना ईश्वर सेवा होती है ।
कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उनका कहना था कि उनका प्रयास यही है कि कोई भी गरीब या बेसहारा व्यक्ति ठंड से परेशान न हो। कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य ठंड से सबसे अधिक प्रभावित वर्गों तक सीधे सहायता पहुंचाना रहा। कार्यक्रम पूरी तरह सुव्यवस्थित और गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ, ताकि जरूरतमंदों को सम्मान के साथ राहत मिल सके । वहां उपस्थित सभी लोगो ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। लोगों का मानना है कि ऐसे प्रयास सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हैं और जरूरतमंदों में भरोसे का संचार करते हैं। कार्यक्रम के दौरान व्यासजी बिंद अध्यक्ष प्रधान संघ पहाड़ी, रामदेव सरोज, रामसागर भारती, मंटू चौबे, अजय ओझा, तेजप्रताप, रामसिंह राणा, चंदन दुबे, आकाश मोदनवाल, सौरव मोदनवाल, कानू सिंह, सोहन जायसवाल, कृष्ण कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।




