Slide 1
Slide 1
कारोबारचंदौलीदेशब्रेकिंग न्यूज़

डीडीयू से बीजेपी सांसद डॉ बिनोद बिंद ने अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चंदौली। देश की सबसे अत्याधुनिक ट्रेन कही जा रही लोकमान्य तिलक टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस गुरुवार रात 10 बजे डीडीयू जंक्शन पर पहुंची। पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। ट्रेन को डीडीयू स्टेशन पर पहुंचने पर रेल अधिकारियों की मौजूदगी में भदोही के बीजेपी सांसद डा. बिनोद बिंद ने हरी झंडी दिखाकर इसे आगे के लिए रवाना किया।


रेल सुविधाओं को हाईटेक करने की दिशा में अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की गई है, जो लोकमान्य तिलक टर्मिनल और सहरसा जंक्शन के बीच साप्ताहिक रूप से चलेगी। ट्रेन अत्याधुनिक एलएचबी कोच इलेक्ट्रिक इंजन (पुश-पुल मोड) से सुसज्जित है, जिससे यात्रियों को तेज और सुरक्षित यात्रा का अनुभव होगा। बहरहाल ट्रेन गुरुवार देर रात तकरीबन 10 बजे डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। यहां आगवानी के लिए डीआरएम, कमांडेंट सहित सीनियर अधिकारी मौजूद थे। भदोही से बीजेपी सांसद डा. बिनोद बिंद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे रवाना किया। उन्होंने पीएम सहित रेल मंत्रालय की पहल की सराहना की। इस अवसर पर डीआरएम उदय सिंह मीणा, कमांडेंट जेथिन बी राज, आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके रावत, धर्मेंद्र यादव रवि अदि लोग उपस्थित रहे।

यह है अमृत भारत ट्रेन की खासियत

ट्रेन भारतीय रेल की आधुनिक पहल है। आम यात्रियों को कम किराए में बेहतर सुविधा, आराम और स्वदेशी तकनीक का अनुभव कराएगी। ट्रेन को विशेष रूप से मिडिल क्लास और अंत्योदय के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका लुक और डिज़ाइन भी अत्यंत आकर्षक है। सुरक्षा और तकनीकी दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कपलर में क्रैश ट्यूब और असिस्टेड ब्रेक सिस्टम की सुविधा दी गई है, जिससे तेजी से ब्रेक लग सकेगा। ये पूरी तरह से सील्ड गैंगवे और वैक्यूम एवैक्यूशन सिस्टम से लैस है। हर कोच में टॉक बैक यूनिट तथा गार्ड रूम में रिस्पॉन्स यूनिट से यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। गैर-एसी कोचों में पहली बार फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा प्रदान की गई है।

कहाँ कहाँ स्टापेज
सहरसा से खुलने के बाद इस ट्रेन का स्टापेज के जगहों पर होगा । जिनमे सलौना , हसनपुर , समस्तीपुर , मुज्जफरपुर , हाजीपुर , सोनपुर , पाटलिपुत्र , दानापुर , आरा , बक्सर , दीनदयाल उपाध्याय , मिर्जापुर , प्रयागराज छिवकी , मानिकपुर , सतना , जबलपुर , इटारसी, भुसावल , जलगावं, नासिक रोड , कल्याण , व ठाणे है ।

हप्ते में एक दिन चलेगी
उद्घाटन के बाद यह ट्रेन हर हप्ते रविवार को सहरसा से चलेगी और वापसी में शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलेगी ।

कितने कोच होंगे
ट्रेन में 22 कोच लगे होंगे जिनमे सामान्य श्रेणी के 11 कोच स्लीपर श्रेणी के 8 कोच होंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button