गोरखपुर : नेपाल राष्ट्र सम्मान पत्र से सम्मानित हुए संजय राय पहलवान

त्रिलोकी नाथ राय
गोरखपुर। नेपाल राष्ट्र के लुंम्बीनी प्रदेश में आयोजित दक्षिण ऐशियाई कांम्बैट चैंम्पियनशिप के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में कांम्बैट फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव संजय राय पहलवान को नेपाल राष्ट्र सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान चैंम्पियनशिप के सफल आयोजन में उनके सहयोग, वैश्विक स्तर पर कांम्बैट खेल के चहुमुखी विकास हेतु निरंतर प्रयास और कुश्ती खेल में उनकी उपलब्धियों के लिए दिया गया है। इस अवसर पर नेपाल राष्ट्र के खेल मंत्री ने संजय राय पहलवान को नेपाल राष्ट्र सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। संजय राय पहलवान वर्तमान में पोस्टमास्टर रेलवे स्टेशन उपडाकघर गोरखपुर के पद पर कार्यरत हैं। इस सम्मान के साथ ही संजय राय पहलवान की उपलब्धियों को एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल भारत बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में कांम्बैट खेल के विकास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।




