
99.78 परसेंटाइल हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
सतीश कुमार पांडेय
मऊ। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह टडियाव के बड़े पुत्र आशुतोष सिंह ने जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) परीक्षा में 99.78 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और जिले में हर्ष का माहौल है। आशुतोष सिंह की इस शानदार सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस क्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रिंट मीडिया प्रभारी एडवोकेट सतीश कुमार पांडे ने भी आशुतोष सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आशुतोष जैसे प्रतिभाशाली युवा देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। परिवारजनों ने भी इस सफलता का श्रेय आशुतोष की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि आशुतोष सिंह आगे चलकर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।




