Slide 1
Slide 1
एजुकेशनचंदौली

जयपुरिया स्कूल पड़ाव कैंपस में धूमधाम से मना 11वाँ स्थापना दिवस

चन्दौली । नगर के जयपुरिया स्कूल की पड़ाव शाखा का ग्यारहवां स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया गया और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय के संगम सभागार में किया गया जिसमें कक्षा एक से ग्यारहवीं तक के बच्चों को जयपुरिया प्राइड अवार्ड , 100% अटेंडेंस अवार्ड तथा कौटिल्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ पदाधिकारी वृंद द्वारा तुलसी वेदी के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया तथा नन्ही प्रतिभाओं द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। प्राचार्य आशीष सक्सेना ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा अभिभावकों को संबोधित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।


कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य बच्चों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर विभिन्न पुरस्कारों से औपचारिक सम्मान देकर उनके कठिन परिश्रम के प्रतिफल स्वरूप प्रोत्साहन देना, विद्यालय में नियमितता को बढ़ावा देना व आगे की चुनौतियों के लिए अभिप्रेरित कर तैयार करना था।बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। आरव श्रीवास्तव द्वारा रोमांचित कर देने वाला बीट बॉक्सिंग, वीणा श्रीवास्तव द्वारा एकल गायन की प्रस्तुति, स्पर्श गुप्ता द्वारा वेस्टर्न डांस तथा सृष्टि सिंह द्वारा कश्मीरी लोक नृत्य सहित समूह लोक नृत्य का सुंदर मंचन किया गया।प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने सभा को संबोधित करते हुए मन में लगन और कठिन परिश्रम की बात कही और गुरुकुल से आधुनिक विद्यालय तक के सफर का अंतर भी प्रेरक कहानियों के माध्यम से बताकर भौतिक सुविधाओं को द्वितीयक बताया। उन्होंने दशक पूर्व समय को याद करते हुए विद्यालय से जुड़े सभी जनों का आभार व्यक्त किया।

  भविष्य की योजनाओं से अवगत कराकर सभी सक्षम सुविधाओं का आश्वासन भी दिया।अपने बच्चों को मंच पर सम्मानित होता देख कर अभिभावक फूले नहीं समा रहे थे तथा स्वयं जयपुरियन पैरेंट होने पर गौरवान्वित भी महसूस कर रहे थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य आशीष सक्सेना ने, संचालन व धन्यवाद ज्ञापन विधि श्रीवास्तव व तनुप्रिया पॉल ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, कार्यकारी निदेशक श्यामसुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज, निदेशिका मंजू बुधिया, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, एवं तीनों वर्गों की संयोजिकाओं शाजिया बदर, तूलिका जैन, व राशि जैन सहित शिक्षकगणों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button