
गाजीपुर।नगर के राय कॉलोनी स्टेशन रोड स्थित मूक – वधिर एवं अंध विद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक संगठन साहित्य उन्नयन संघ के संस्थापक अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार चौहान बागी ने दिव्यांग बच्चों में कॉपी -कलम का निःशुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर बागी ने कहा कि मेरी अगुवाई में संस्था द्वारा अभी तक विभिन्न जनपदों के लगभग आठ हजार एक सौ पच्चीस जरूरतमंद बच्चों में किताब,कॉपी,कलम एवं अन्य सामग्री का निःशुल्क विवरण किया जा चुका है। एक लाख बच्चों में उक्त सामग्री के वितरण का निर्धारित लक्ष्य है जिसको पूरा करने के लिए हम वचनबद्ध हैं। गाजीपुर जिला इकाई के संरक्षक मंडल के सदस्य डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि संस्था को किसी प्रकार का सरकारी अनुदान प्राप्त नहीं है, हम अपने सीमित निजी संसाधनों से प्रदेश के लगभग दस जिलों में लगातार साहित्य एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहें है।इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक श्री मृगेंद्र राय, प्रधानाध्यापिका अर्चना राय, विद्यालय के शिक्षकों में प्रीति, चंदा, ज्योति, मनीष कुमार, मुकेश कुमार एवं कुमारी नंदिनी साहित कई वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।




