RSS: मकर संक्रांति समरसता भोज का हुआ आयोजन

अभिषेक शौडिंक।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गाजीपुर नगर में दयानंद बस्ती द्वारा किया गया मकर संक्रांति समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन जिसमें मुख्य वक्ता अनुज राय जिला सेवा प्रमुख रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी दास महाराज, पुजारी राम जानकी मंदिर रामघाट मुख्य वक्ता अनुज राय ने बताया कि मकर संक्रांति उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसे समरसता उत्सव के रूप में मनाया जाता है, इस क्रम में उन्होंने संघ द्वारा चल रहे पंच परिवर्तन के बारे में भी बताया और आग्रह किया कि समाज संघ के इस दूरदर्शी अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें कार्यक्रम में संघ के सह नगर कार्यवाह अभिषेक नगर बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हृदय प्रकाश, आदित्य प्रकाश, अमन, संजय, सुधीर केशरी, शोभनाथ, ओंकार, रासबिहारी, सौरभ, उज्जवल, सितेश, सोहन,उमेश, हिमांशु, कालिका , कतवारू, शकुंतला, नीतू, सुमन आदि बस्ती के तमाम स्वयंसेवक और मातृ शक्ति की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन बस्ती प्रमुख अभय केसरी द्वारा किया गया व मुख्य शिक्षक रजत और अंत में प्रार्थना शुभम द्वारा कराया गया।




