Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल पथ संचलन 18 मार्च को

 मोहन तिवारी/गाजीपुर । नव वर्ष के शुभ आगमन की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सम्पूर्ण भारत में एक साथ मनाया जा रहा है। इसकी तैयारी को लेकर जिला संघंचालक जयप्रकाश ने बताया कि सघ प्रतिपदा वर्ष पूरे सनातन समाज के लिए अपार हर्ष का पर्व होता है वर्ष प्रतिपदा का यह उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छः पर्वो में से यह पहला पर्व वर्ष प्रतिपदा विक्रमी सम्वत 2083 की आगमन पर मनाया जायेगा। नव वर्ष की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विशाल पथ संचलन का कार्यक्रम 18 मार्च को श्रीरामलीला लंका मेैदान मंे वर्ष प्रतिपदा 19 मार्च के पूर्व संध्या पर किया जायेगा। जिसमे जनपद के सभी स्वयंसेवक अपने पूर्ण गणवेष में घोष के साथ पथ संचलन करेगे। वर्ष प्रतिपदा के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की जयन्ति है इसी दिन पूरे देश के स्वयंसेवक उनके सम्मान में आद्य सर संघसंचालक प्रणाम कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते है। पथ संचलन का आयोजन गाजीपुर नगर मे किया जायेगा। जिसमें जनपद के 10 खण्ड व 3 नगर जिसमे बिरनो, मरदह, कासिमाबाद, बाराचवर, भावरकोल, धारानगर, रेवतीपुर, भदौरा, जमानिया व सदर एवं गाजीपुर नगर, जमानिया नगर व धारानगर के सभी स्वयंसेवक घोष के साथ शामिल रहेगे। स्वयंसेवको के गणवेश निर्धारित प्रतिष्ठानो पर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है जिन स्वयंसेवका का गणवेश अधुरा है या नया लेना चाहते है वहा से निर्धारित शुल्क अदा कर प्राप्त कर सकते है। इसके साथ साथ सभी आनुषागिक संगठन के तरफ जिसमें विहिप, बजरंगदल, भारत विकास परिषद, किसान संघ, शिक्षक संघ, व्यापारी संघ, आर्यसमाज, मजदूर संघ, विद्यार्थी परिषद, संस्कार भारती, बाल भारती, समग्र गंगा, क्रिड़ा भारती, एनएमओ, सेवाभारती, गायत्री परिवार, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी जैसे संगठन भी पथ संचलन में शामिल होगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button