

राजेंद्र प्रकाश
चन्दौली । सेमरा स्थित सेंट अल हनीफ एजुकेशनल सेंटर में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर दौड़, रिले रेस, स्किपिंग रेस आदि प्रमुख रहीं। साथ ही खो-खो, कबड्डी एवं वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले भी आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।
समस्त कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सारिका सिंह के सक्षम मार्गदर्शन में तथा खेल प्रभारी श्रीमती समारू यादव के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों के अथक परिश्रम एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह खेल महोत्सव विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।




