
अजित पाण्डेय /वाराणसी। कंपोजिट स्कूल सारनाथ, वाराणसी में शासन की मनसा के अनुरूप विद्यालय में वार्षिकोत्सव , नवारंभ कार्यक्रम एवं अभिभावक सम्मान समारोह अत्यंत ही भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में उमेश कुमार शुक्ला प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सारनाथ, वाराणसी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षाधिकारी चिरईगांव श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज त्रिपाठी पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के प्रतिनिधि एवं अभय कुमार पाण्डेय जी सभासद सारनाथ की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्माननीय अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा बड़े ही मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के मन को आकर्षित कर रहे थे। विभिन्न कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्तिपत्र एवं मेडल देकर आए हुए अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही साथ बच्चों के अभिभावकों को भी अंग वस्त्रम , स्मृति चिन्ह देकर एवं माला पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ वाराणसी के जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार उपाध्याय , जिला महामंत्री रविंद्र नाथ यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ज्योतिभूषण त्रिपाठी ,ब्लॉक के सभी ए आर पी क्रमशः डाक्टर रविंद्र कुमार यादव, श्रीनिवास सिंह ,संतोष कुमार मौर्य, उमेश त्रिपाठी, श्रीमती रश्मि त्रिपाठी जी सहितजनपद स्तर एवं ब्लॉक स्तर के जूनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारी , शिक्षक, बच्चे , अभिभावक उपस्थित रहे। आए हुए अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में विद्यालय में कराए गए कार्यों के लिए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमति मंजू यादव सहित पूरे स्टाफ की सराहना की गयी । उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष जिसका इनोवेट प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा कराया गया था ,फीता काट कर उसका भी लोकार्पण किया गया। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा सभी के सहयोग एवं कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यालय परिवार के उत्साहवर्धन के लिए सभी अतिथियों के प्रतिआभार प्रकट किया गया।कार्यक्रम का खूबसूरत संचालन श्री प्रमोद कुमार सिंह यादव जी द्वारा किया गया , जिसकी प्रशंसा उपस्थित सभी लोगों द्वारा किया जा रहा था। रविंद्र नाथ यादव जिला महामंत्री उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ वाराणसी।




