Slide 1
Slide 1
एजुकेशनदेवरिया

देवरिया  : शिक्षा ही जीवन को दे सकती है नई दिशा- जिलाधिकारी

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी हुए सम्मानित

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर हाईस्कूल के 17 तथा इंटरमीडिएट के 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. स्कन्द शुक्ल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारण, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का समग्र विकास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ही छात्र-छात्राएं इस मुकाम तक पहुंचते हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सम्मानित छात्र/छात्राओं में साक्षी राय 96.50 प्रतिशत, प्रीती यादव एवं श्वेता पटेल 96.33 प्रतिशत, आकांक्षा सिंह 96.17, श्वेता मौर्या 95.67 प्रतिशत, सुप्रिया 95.33 प्रतिशत, रोहित प्रजापति, अनुभव मिश्रा, अर्पिता सिंह 95.17 प्रतिशत, अंशु यादव व नीमी प्रजापति 95 प्रतिशत, रीधी उदयपुरिया 94.83 प्रतिशत, आदित्य मौर्या एवं सुप्रिया सिंह व प्रिया गुप्ता 94.67 प्रतिशत, सुप्रिया पटेल एवं सृष्टि यादव 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सम्मिलित रहे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सलोनी प्रजापति 93.60 प्रतिशत, तुलिका चौरसिया 91.80 प्रतिशत, कुमार काजल पाल 91.60 प्रतिशत, निर्भय गौंड 91.40 प्रतिशत, श्रुति यादव 91.20 प्रतिशत, अनन्या सिंह 91 प्रतिशत, अराधना कुमारी 90.20 प्रतिशत, आशिया खातून 89.80 प्रतिशत, माडर्न सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज की छात्रा शिवांगी वर्मा 89.40 प्रतिशत, एमपीआईसी कुर्मी पट्टी की छात्रा शालिनी राव 89.40 प्रतिशत, शालू यादव देवनंदन इंटर कालेज वृक्षापट्टी की छात्रा 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त की, जिन्हें आज जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।कार्यक्रम में सह जिला विद्यालय निरीक्षक निलेश पांडेय, प्रधानाचार्य जीआईसी देवरिया रामकिंकर मिश्र, उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, माडर्न सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज न्यू कालोनी, देवरिया के प्रधानाचार्य आद्या प्रसाद तिवारी, जिला समन्वयक सुदीप पांडेय, प्रवक्ता गोविंद सिंह, हरि कुमार मिश्र के अलावा अन्य शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button