देवरिया
देवरिया : जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शिक्षक के खुदकुशी के मामले को लेकर जांच टीम गठित करने का दी निर्देश
परिजनों की तहरीर पर FIR, दर्ज- आरोपित बाबू निलंबित

असगर अली/ ब्यूरो चीफ,देवरिया। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के आत्महत्या के मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। परिजनों की तहरीर पर नामजद एफ आई आर संबंधित थाने में दर्ज कर ली गई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर सीडीओ की अध्यक्षता एसडीएम सदर व जिला विद्यालय निरीक्षक की जांच टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की बिंदुवार जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु आरोपित पटल सहायक संजीव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध है।



