देवरिया:पुलिस अधीक्षक ने तीसरे बार पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया फेर बदल

असगर अली
देवरिया। जनपद के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। बृहस्पतिवार को सत्रह दरोगाओं सहित कुल उनतीस पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब पुलिस विभाग में स्थानांतरण किए गए हैं।पिछले तीन दिनों में अब तक लगभग 47 इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को हुए तबादलों में पुलिस लाइन से 10 दरोगाओं को विभिन्न थानों पर भेजा गया है।तबादला सूची के अनुसार, एकौना थाने में तैनात विनय सिंह को एसओजी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप भेजा गया है, जबकि पवन कुमार शर्मा को बघौचघाट थाने की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार, मोहम्मद इस्माइल और अमित कुमार सिंह को एकौना थाने में तैनात किया गया है।जगदीश राय को सुरौली, रिजवान अली और नैपाल सिंह को बरियारपुर भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक दीप मंजरी पांडे को बरियारपुर का एसएसआई बनाया गया है। रविंद्रनाथ यादव को बनकटा, संकल्प सिंह राठौड़ को बघौचघाट और विकास विश्वकर्मा को सदर कोतवाली में स्थानांतरित किया गया है। रामपुर कारखाना में तैनात रमेश सिंह यादव को भी सदर कोतवाली भेजा गया है।सलेमपुर से सुशांत कुमार सिंह, मदनपुर से विकास सिंह और खुखुंदू से मनीष सिंह को सदर कोतवाली भेजा गया है। जयप्रकाश सिंह को सदर कोतवाली से खुखुंदू स्थानांतरित किया गया है।
एसपी सुमन ने एसओजी टीम में भी नए चेहरों को शामिल किया है। इनमें हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार दुबे, कांस्टेबल राहुल यादव और अरविंद कुशवाहा शामिल हैं। थाना भटनी के कांस्टेबल देवेंद्र यादव को भलुअनी, गौरव यादव को महुआडीह और कुश कुमार गौड़ व कमल कुंज त्रिपाठी को मॉनिटरिंग सेल में तैनाती मिली है।महिला पुलिसकर्मियों में संगीता सिंह, सुरेखा मौर्य और वर्षा सिंह को भलुअनी भेजा गया है। नेहा पांडे को खुखुंदू कार्यालय में तैनात किया गया है। एसओजी टीम में तैनात हेड कांस्टेबल रशीद अहमद खान को अनुशासनहीनता के आरोप में एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सुमन के इस कदम को पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



