Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया:ट्रेन की चपेट में आने से अधिवक्ता की मौत

असगर अली
देवरिया। सलेमपुर में ट्रेन की चपेट में आए सत्तर वर्षीय अधिवक्ता रवि प्रकाश उपाध्याय की मौत हो गई। यह घटना बीती देर रात भटनी-वाराणसी रेल खंड पर सलेमपुर जंक्शन के उत्तरी रेलवे क्रॉसिंग पर हुई।
रवि प्रकाश उपाध्याय सलेमपुर तहसील में वकालत करते थे।वह अपनी साइकिल के साथ बंद रेलवे ढाला पार कर रहे थे। इसी बीच बापूधाम एक्सप्रेस ट्रेन आगई वह उसके चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और सलेमपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतक रवि प्रकाश उपाध्याय कोतवाली थानाक्षेत्र के तहसील वार्ड नंबर 9 के  निवासी थे। उनके परिवार में तीन विवाहित पुत्रियां जो अपने ससुराल रहती हैं और एक पुत्र बंटी है, जो छत्तीसगढ़ में सपरिवार रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button