Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशदेवरिया

देवरिया: छोटी गंडक नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे

ग्रामीणों की मदद से एक को बचाया गया

असगर अली/देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के बरसात गांव में बुधवार को जालपा माता मंदिर के पास छोटी गंडक नदी में नहाने गए दो बच्चे डूब गए। बरसात गांव के तेरह वर्षीय आदित्य चौरसिया और उसका दोस्त अमन नदी में स्नान करने थे। स्नान करते वक्त ही दोनों गहरे पानी में चले गए। तेज बहाव में फंसकर वे डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर उपस्थित स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े पड़े।स्थानीय लोगों ने अमन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन आदित्य गहरे पानी में समा गया था इस लिए वह नहीं मिला। सूचना मिलते ही भटनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की गई।तीन घंटे की लगातार खोजबीन के बाद भी आदित्य का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। देर शाम तक एनडीआरएफ के जवान नदी में तलाश करते रहे। लेकिन पता नहीं लगा।घटना से गांव में शोक की लहर है। गांव के लोग घटनास्थल पर मौजूद रहकर खोज अभियान में मदद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button