Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशदेवरियासड़क दुर्घटना

देवरिया:पिंडदान के लिए जाते समय पिकअप के टक्कर से रिटायर्ड हेड कांस्टेबल की मौत

               असगर अली
देवरिया। जनपद में मंगलवार को सड़क हादसे में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर के गणेशपुर टोला निवासी रामाश्रय यादव (75) की पत्नी का निधन पंद्रह दिन पहले हुआ था।मंगलवार को पत्नी का ब्रह्म भोज था। पूजा-पाठ और ब्राह्मण भोज के बाद पिंडदान के लिए नदी जाते समय यह हादसा हुआ। रामाश्रय के बेटे सत्यदेव यादव बाइक चला रहे थे। मझना नाला के पास सामने से आ रही पिकअप वैन ने उनकी बाइक को  जोरदार टक्कर मार दी।घायल पिता-पुत्र को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांचोपरांत रामाश्रय यादव को मृत घोषित कर दिया। सत्यदेव की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। घर में मातम का माहौल है। पत्नी के निधन के 15 दिन बाद ब्रह्म भोज के दिन ही पति की मौत से परिवार और ग्रामीण स्तब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button