देवरिया में विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु मॉकड्रिल का हुआ आयोजन

असगर अली
देवरिया। जनपद के जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं सत् मार्गदर्शन में जनपद की पाँचों तहसीलों में आपदा प्रबंधन से जुड़ी मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया।तहसील रुद्रपुर और सलेमपुर में भूकम्प से बचाव, तहसील भाटपार रानी एवं बरहज में मॉल/ऑफिस बिल्डिंग में आग लगने की स्थिति से बचाव तथा सदर के बैतालपुर स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में ऑनसाइट एवं ऑफसाइट बचाव संबंधी अभ्यास आयोजित किए गए। इन मॉकड्रिलों का संचालन जिला अग्निशमन अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स एवं प्रशिक्षकों द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से किया गया।आयोजन के दौरान तहसील रुद्रपुर में उप जिलाधिकारी हरि शंकर लाल, तहसील बरहज में विपिन द्विवेदी, तहसील भाटपार रानी में रत्नेश तिवारी, तहसील सलेमपुर में तहसीलदार अलका सिंह तथा तहसील देवरिया सदर में अपर उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने इन्सीडेन्ट कमाण्डर के रूप में अपने दायित्वों का सफल निर्वहन किया।मॉकड्रिल के दौरान जिला आपदा परिचालन केन्द्र (DEOC) का संचालन अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री राम शंकर एवं आपदा विशेषज्ञ श्री पंकज कुमार द्वारा किया गया। विशेष कार्यकारी अधिकारी रंजन कुमार पाण्डेय और विकास कुशवाहा के सक्रिय योगदान से कार्यक्रम को सफल बनाया जा सका। इस अवसर पर संबंधित सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता रही।जिलाधिकारी ने मॉकड्रिल की तैयारियों एवं क्रियान्वयन की सराहना करते हुए आपदा की स्थिति में समय से पूर्व की गयी तैयारी जन-धन की हानि को न्यूनतम कर सकती है इससे सभी सबंधित विभागों की प्रक्रिया क्षमता बढ़ती है एवं आम जनमानस में जागरूकता आती है।




