देवरिया:पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गैंगस्टर को लगी गोली

असगर अली
देवरिया। जनपद के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की भोर में पशु तस्कर गैंगस्टर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पशु तस्कर को पैर में गोली लगी है। उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली। घायल आरोपी अंबेडकर नगर जनपद के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी राजेश यादव पुत्र मुन्नार यादव पशु तस्कर है। उसके विरुद्ध लार थाने में 421/2024 धारा 3(1) पशु तस्करी व गैंगस्टर का केस दर्ज है। गैंगस्टर की विवेचना सलेमपुर कोतवाली पुलिस कर रही है। गैंगस्टर को कोतवाली पुलिस ने अभियान के तहत गिरफ्तार किया था।रविवार को आधी रात के बाद उसके पेट में दर्द शुरू हुआ, जिसके बाद कोतवाली पुलिस उपचार कराने के लिए सीएचसी ले जा रही थी। इस बीच उसने वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र मिश्र का पिस्टल छीन लिया और भागने लगा। साथ ही पुलिस पर फायर भी झोंक दिया। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए चकरवा बहोरदास के पास जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गैंगस्टर के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक लार संतोष कुमार,सर्विसलांस सेल प्रभारी सादिक परवेज, थानाध्यक्ष सलेमपुर महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, एसएसआई धर्मेंद्र मिश्र,का.संदीप,सूरज,रितेश,अरविंद मौर्य,विनोद पाल एवं अभिषेक यादव शामिल रहे। सहायक पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से भाग रहे गैंगस्टर ने पुलिस के पिस्टल से टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबीहै कार्रवाई में उसके पैर में गोली
लगी है उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।




