Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: सीएम योगी ने मुख्य सेविका पूजा को नियुक्ति पत्र सौंपा,खुशी

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित पूजा सिंह को मुख्य सेविका के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की भूमिका सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने पूजा सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कार्यों में उत्कृष्टता लाने के लिए प्रोत्साहित किया।आजमगढ़ के मेंहनगर तहसील के ग्राम गौरा निवासी शिक्षक उमाकांत सिंह की पुत्री पूजा सिंह ने मुख्य सेविका के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पूजा ने पहले टेट परीक्षा उत्तीर्ण की थी और अपनी इस सफलता का श्रेय अपने चाचा के मार्गदर्शन को दिया। उनके चाचा ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि इस उपलब्धि से पूरे परिवार और गांव में हर्ष का माहौल है। पूजा ने कहा, “मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button