मिर्जापुर: पेंशनर्स के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कक्ष का उद्घाटन

बसन्त कुमार गुप्ता
मिर्जापुर।पेंशनर्स के बहुप्रतीक्षित मांग के क्रम में आज गुरुवार को मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में अप्रयुक्त कक्ष का जीर्णोद्धार करके एक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पेंशनर कक्ष का निर्माण करवाया गया।इस कक्ष का उद्घाटन जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में वयोवृद्ध पेंशनर सहदेई देवी आयु 102 वर्ष एवं मिठाई लाल आयु 104 वर्ष के द्वारा दैविक मंत्रोच्चार से करवाया गया।कक्ष के उद्घाटन के बाद दीप प्रज्ज्वलन और मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना की गई। इस कक्ष के निर्माण से कोषागार में आने वाले पेंशनर को अपने विविध सेवानिवृक कार्यों ले लिए इधर उधर नहीं बैठना पड़ेगा।पेंशनर संघ के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की एवं मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी के साथ संयुक्त निदेशक कोषागार बाहरी गिरीश कुमार एवं कोषाधिकारी सौरभ सिंह भी उपस्थित रहे।




