Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़

फतेहपुरः पीएफ खातों से संबंधित समस्याओं का किया समाधान

ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल में भविष्य निधि कार्यालय की ओऱ से लगाया गया शिविर, जिला नोडल अधिकारी ने उमंग एप और पीएफ से पैसे निकासी के बारे में बताया, कई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शिविर में भाग लिया

फतेहपुर। पक्का तालाब स्थित ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल में सोमवार को भविष्य निधि कार्यालय कानपुर की ओर से समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने विभिन्न विभागों से आए सौ से अधिक कर्मचारियों के पीएफ खाते से पैसों की निकासी, केवाईसी, उमंग एप आदि के बारे में जानकारी दी।

शिविर के लिए भविष्य निधि कार्यालय के आयोजन के लिए प्रचार-प्रसार किया गया था। शिविर में आए लोगों को श्री गुप्ता ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में सीएमओ दफ्तर से आए डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एनएस शहाबुद्दीन ने भी पीएफ अकाउंट खोलने के संबंध में जानकारी ली। उनके साथ आए सीएमओ दफ्तर के तमाम कर्मचारियों ने भी अपने खातों के संबंध में जानकारी ली। उनको बताया गया कि अब जल्द ही सभी को एटीएम की सुविधा भी मिलने वाली है। एटीएम से भी कोई भी खाताधारक पैसों की निकासी किसी भी समय कर सकता है।

इसके अलावा श्रम विभाग से आईं लेबर इंफार्मेशन इंस्पेक्टर कीर्ति जैन ने भी श्रम विभाग से जुड़े लोगों के पीएफ खातों के संबंध में जानकारी ली। ग्राम रोजगार संस्थान के सदस्यों ने भी शिविर में अपने खातों, पैसों की निकासी, उमंग एप, केवाईसी आदि के बारे में जानकारी ली। कुछ कर्मचारियों ने पूछा कि 58 साल की उम्र होने के बाद भी क्या पीएफ में पैसा जमा हो सकता है। इस पर उन्होंने कहा कि पीएम में पैसा जमा हो जाएगा लेकिन पेंशन का पैसा नहीं जमा होगा। पेंशन 58 साल की उम्र पूरी होने पर बन जाएगी।

श्री गुप्ता ने बताया कि अब इस तरह के शिविर बराबर लगाए जाएंगे। ताकि किसी भी कर्मचारी को पीएफ के संबंध में समस्या हो तो उसे सही जानकारी मिल जाए। उन्होंने संस्थाओं से भी अनुरोध किया कि अपने कर्मचारियों को पीएफ से जोड़ें ताकि उसका लाभ उनको मिल सके।

इस मौके पर शिविर में आए संतोष कुमार गुप्ता, सहायक नवीन शुक्ला का स्वागत चेयरमैन सैयद वासिफ हुसैन ने किया। इस मौके पर वकील अहमद, ताहिर हुसैन, अरशद अंसारी, सूफिया अशफाक, फजल बाकरी. मोहम्मद अफजल ताहिर हसन, शबीना आदि मौजूद रहे।

 

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button