Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़वाराणसी

युवा परिषद ने आतंकी सैफुल्ला को खुली चुनौती दी,पाकिस्तान का पुतला फूंका

— मुसलमानों के रहनुमा बाहर निकले, आतंकियों के खिलाफ हर मस्जिद से एलान हो
— मोदी जी शुक्रिया, पाकिस्तान का पानी बन्द कर दिया
–आतंकियों से सहानुभूति रखने वालों को भी आतंकी घोषित करें

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
पहलगाम की आतंकी घटना ने पूरे देशवासियों को झकझोर दिया है। युवाओं में सबसे ज्यादा बेचैनी है। विशाल भारत संस्थान के युवा परिषद ने जिला मुख्यालय पर पाकिस्तान और आतंकवादी संगठनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों को जागरूक करने के लिए उस पोस्टर को जगह-जगह चिपकाया ,जिस पर एक महिला अपने पति के लाश के साथ बैठी है। हृदय विदारक दृश्य देखकर लोगों का कलेजा फट गया।युवा परिषद के प्रदेश प्रमुख विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में युवा सामाजिक कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। हिन्दुओं के मानवाधिकार को लेकर चिंतित युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और आतंकियों के खिलाफ नारे लगाए। लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद मुर्दाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान में छुपा बैठा आतंकी सैफुल्ला को खुली चुनौती दी। आतंकी मुखालफत मार्च निकालकर संदेश दिया कि युवाओं में बहुत आक्रोश है। पाकिस्तान को सबक सिखाओ सरकार, सिंध हमारा है, गिलकित हमारा है, पीओके हमारा है, उसे कब लोगे सरकार के नारे लगे। लश्कर-ए-तैयबा को जहन्नुम भेजो, जैश-ए-मोहम्मद को जहन्नुम भेजो के नारे लगे।

इस अवसर पर युवा परिषद के प्रदेश प्रमुख विवेकानन्द सिंह ने कहा कि ये आतंकी डर का व्यापार करते हैं। आतंकी सैफुल्ला ने अपने गुर्गों को भेजकर निर्दोष भारतीयों की हत्या कराई है, इसे हम कभी भूल नहीं पाएंगे। मोदी जी ने कड़ा एक्शन ले लिया है। अभी इनका पानी बंद हुआ है, इन सबको रोटी के लिए मोहताज होना पड़ेगा। पाकिस्तान में छुपे आतंकियों के आकाओं से युवा ही निबट लेंगे। एक बात जान लो पाकिस्तान के आतंकियों, लाहौर पर तिरंगा फहरेगा और तुम चुन चुन कर मारे जाओगे।युवा परिषद के जिला प्रमुख सत्यम राय ने कहा कि गली गली में पोस्टर चिपकाकर देश के लोगों को जागरूक करेंगे। अब पाकिस्तानियों के समर्थको से भारत के अंदर निबटने का समय आ गया है। वो धर्म पूछकर मार रहे है, यहाँ जाति पूछकर लड़ाया जा रहा है। युवाओं ने कमान अपने हाथ में ले ली है। मुकाबले के लिये तैयार हैं।प्रदर्शन में अमित राजभर, अरुण पाण्डेय, ओमकार राजभर, गोलू राजभर, आशुतोष तिवारी, आयुष भारतवंशी, ताजीम भारतवंशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button