Slide 1
Slide 1
आगराब्रेकिंग न्यूज़सड़क दुर्घटना

आगरा में मॉर्निंग वॉकर्स को रौंदते हुए पलटी मैक्स पिकअप गाड़ी, चार की मौत

आकाश वर्मा
आगरा। आगरा के थाना ट्रांस क्षेत्र के शाहदरा फ्लाई ओवर पर बुधवार सुबह हादसा हो गया। लखनऊ मंडी से मैक्स में आम भरकर ला रही गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। कुछ लोग घायल हुए हैं जिन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आम से भरा तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराया। इसमें मॉर्निंग वॉक पर आए सड़क किनारे सुस्‍ता रहे 3 लोग दबे। इन तीनों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक की भी मौत हुई है। क्‍लीनर की हालत गंभीर है। घायल को अस्‍पताल भेजा गया है।जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद मैक्‍स का ड्राइवर स्‍टीयरिंग के बीच फंस गया था। वह काफी देर तड़पता रहा लेकिन जब तक उसे निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से मैक्‍स में दबे तीन और लोगों को निकाला।मार्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। जानकारी अनुसार हादसे में शाहदरा निवासी 65 वर्षीय राजेश पुत्र लाखन सिंह, 60 वर्षीय रामेश्वर पुत्र बुद्धराम, 63 वर्षीय हरीबाबू पुत्र स्व. धुरीलाल, वहीं गाड़ी चालक कृष्णा की मौत हो गई। वहीं गाड़ी का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए एसएन अस्पताल भेजा गया है। ये लोग बुधवार सुबह टहलने के बाद डिवाइडर पर बैठकर सुस्‍ता रहे थे। इस बीच लखनऊ से आई मैक्‍स डिवाइडर से टकराकर तीनों के ऊपर पलट गई।वहां टहल रहे दूसरे लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने आने पर क्रेन की मदद से गाड़ी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जब क्रेन से गाड़ी को हटाया तो ट्रैफिक चालू हो पाया। मैक्‍स में लदे आम हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए थे। उन्‍हें भी पुलिस ने आम लोगों के साथ सड़क से हटवाकर रास्‍ता क्लियर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button