Slide 1
Slide 1
गाजीपुरब्रेकिंग न्यूज़

गाजीपुर: गंगा में डूबे तीन युवक, मचा कोहराम

त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र पोस्ता गंगा घाट पर रविवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। दाह संस्कार में आए तीन युवक नहाने के दौरान गंगा में डूब गए। पूरे घाट पर अफरा-तफरी मच गया। अचानक हुआ इस हादसे से वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।सूत्रों के अनुसार, तीनों युवक गाजीपुर के बहादुरगंज इलाके से अपने परिचित के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए पोस्ता घाट पर पहुंचे थे। शवदाह की प्रक्रिया चल ही रही थीं ।अचानक तीनों युवक गंगा में स्नान करने उतर गए। नहाने के दौरान एक युवक अचानक गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के प्रयास में दूसरे और तीसरे युवक भी डूब गए।घटना के कुछ ही पलों बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और मदद के लिए दौड़े, लेकिन जब तक बचाव की कोशिशें शुरू होतीं, तीनों युवक पानी में समा चुके थे। डूबने वाले युवकों की पहचान आदित्य जायसवाल, मंडोल और कुंदन मौर्य के रूप में हुई है। सभी की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। तीनों आपस में मित्र थे और बहादुरगंज क्षेत्र के निवासी थे।गंगा घाट पर माहौल इतना गमगीन हो गया कि जहां एक ओर दाह संस्कार चल रहा था, वहीं दूसरी ओर तीन नई लाशों की तलाश की जा रही थी। लोगों ने कहा कि ऐसी घटना ने “जीवन और मृत्यु” दोनों को एक साथ सामने रख दिया, एक ओर विदाई का शोक था, दूसरी ओर तीन जवान जिंदगियों के चले जाने का दर्द।सदर उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि गोताखोरों की सहायता से मृतकों की खोजबीन जारी है। एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया जा चुका है, कल सुबह तक टीम के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ टीम आने के बाद सघन खोज अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button