मिर्जापुर : बेचूबीर के ऐतिहासिक मेले को सम्पन्न कराने उपजिलाधिकारी ने दिये कई दिशा निर्देश

मीरजापुर ( तारा त्रिपाठी) । अहरौरा के दक्षिण दिशा में पहाड़ों की तलहटी और जरगो जलाशय के तट पर लगने वाले बेचूबीर के तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज मेला स्थल पर जुटे मेला आयोजकों और अधिकारियों के बीच की गोष्ठी में उपजिलाधिकारी चुनार अगेन सिंह ने कई दिशानिर्देश दिये। अपने निर्देश में उन्होंने नगर पालिका अहरौरा को सफाई, पेयजल, विद्युत विभाग को अनवरत विद्युतापूर्ति, चिकित्सा विभाग को चिकित्सीय व्यवस्था,तथा पुलिस टीम को सुरक्षा तथा जूआ पर पूर्णरूपेण प्रतिबन्ध के साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने मेला आयोजकों को भी मेले के सकुशल सम्पन्न कराने में खुद के सहयोग की भी अपील की। आपने समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग करते रहने का आह्वान किया। आपने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मेले में किसी भी प्रकार की वसूली न की जाय। यदि ऐसा करते हुए कोई पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। आपने पुलिस को मादक पदार्थ की विक्री पर कड़ी नजर रखने की भी हिदायत दी। इस अवसर पर सीओं आपरेशन मड़िहान मो0फहीम, थानाध्यक्ष अहरौराअजय कुमार मिश्र, जिलापंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय सहित कई मेला आयोजक उपस्थित रहे। मालूम हो कि यह तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेला 18 नवम्बर से 20 नवम्बर तक आयोजित है।



