मिर्जापुर : धुरियां के पत्थर खदान में फोकलैण्ड के चपेट से मजदूर की मौत

हिंदुस्तान संदेश
तारा त्रिपाठी (मीरजापुर)।मगनदीवाना पहाड़ के पास स्थित ग्राम धुरिया के एक पत्थर के खदान में फोकलैण्ड के चपेट में आने से जयहिंद यादव नामक एक मजदूर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलने पर आनन फानन में ग्रामीणों का घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया और शव को वहीं रख कर लापरवाही पूर्वक चलाये जा रहे फोकलैण्ड का विरोध करने लगे तथा खदान मालिक को बुलाकर कर मृतक के घर परिवार को चलाने के लिए मुआवजे की मांग करने लगे। ग्रामीणों में इस बात का आक्रोश था कि खदान मुन्शी शव को छिपाने की कोशिश कर रहा था। भीड़ आती देख वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर वापस घर भेज दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। आये दिन खदानों में हो रही इस प्रकार की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनकी शिकायत है कि खदानों पर सावधानी नहीं बरती जा रही है और मानकों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही है। आये दिन कोई न कोई हमारे गांव का व्यक्ति इन लापरवाहियों का शिकार होता जा रहा है। विभागीय अधिकारी भी कुछ नहीं कर रहे हैं। यदि ऐसे ही चलता रहा तो हमलोगों को कोई बड़ा आन्दोलन खड़ा करना पड़ेगा।




