
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत धान के खेत में महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से महिलाओं को एक-दूसरे से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिससे यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो हाजीपुर झगरगंज गांव, जो रौनापार थाना क्षेत्र में आता है, का बताया जा रहा है। महिलाओं के बीच किसी विवाद को लेकर धान के खेत में मारपीट हुई, जिसे किसी ने रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।हालांकि अभी यह जांच का विषय बना हुआ है कि यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गया है। अब लोग इस प्रकार की घटनाओं को गंभीर मानते हुए पुलिस से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।




