देवरिया : छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता की शव

असगर अली ब्यूरो चीफ/देवरिया। जनपद के खुखुंदू थाना क्षेत्र के दूबौली गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे 24 वर्षीय विवाहिता आंचल दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे से लटका मिला शव। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आंचल की शादी 29 नवंबर 2021 को दूबौली निवासी आशुतोष दुबे से हुई थी। वह सिसवा पांडेय, सुरौली क्षेत्र की रहने वाली थीं। आंचल के तीन बच्चे हैं। मायके पक्ष के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल में दहेज को लेकर उसे मारा पिता और परेशान किया जा रहा था। मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की ओर से 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी करने के लिए परिवार ने जमीन बेचकर करीब चार लाख रुपये भी दिए थे। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को लगातार परेशान किया जाता था। सोमवार को आंचल की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल दूबौली पहुंचे और मौत को संदिग्ध बताते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। आंचल के बड़े भाई चेतन समेत मायके पक्ष के लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।




