Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : आठ लंबित मांगों को लेकर लेखपाल हुए लामबंद, 3 अक्टूबर को समाधान दिवस का होगा बहिष्कार

त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील परिसर में लेखपाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविकांत सिंह के नेतृत्व ने एसडीएम को विगत कई वर्षों से आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। राजस्व लेखपाल आठ लंबित मांगों को लेकर तीन अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लामबंद हुए लेखपाल आंदोलन की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश लेखपाल संघ के मुहम्मदाबाद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविकांत सिंह ने कहा कि अंतरमंडलीय स्थानांतरण, वित्तीय वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने, वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा के परिणाम व प्रमाणपत्र घोषित करने, भत्तों में वृद्धि करने, भूलेख व अन्य सहायक पटल से संबंधित लेखपालों को अवमुक्त करने, ग्राम सचिवालय में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षा व्यवस्था व भत्ता बढ़ाने का रोस्टर लागू करने, प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे देने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग काफी समय से लंबित है। तीन अक्टूबर 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते तीनों तहसील परिसरों में धरना दिया जाएगा। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र एसडीएम को सौंपा जाएगा। 14 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा । इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेंद्र गुप्ता, अफसर अली, महेंद्र कुशवाहा, वकील बिंद, रामजी यादव, अखिलेश पासवान, आशुतोष सिंह, श्वेता मिश्रा, प्रिया जायसवाल, किरन यादव इत्यादि लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button