
महाविद्यालय की पत्रिका उदभव 2025 का विमोचन
गाजीपुर। विश्व होमियोपैथी दिवस के अवसर पर राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसके मुख्य अतिथि शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ डी पी सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग थे। महात्मा हैनीमैन एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर होमियोपैथी में नए नवाचार की चर्चा एवं महाविद्यालय की पत्रिका उदभव 2025 का विमोचन किया गया। महाविद्यालय के होनहार छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ राजेंद्र सिंह ने होम्योपैथी में एविडेंस बेस्ड उपचार पर जोर दिया और होमियोपैथी में नए नए अनुसंधान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ डी पी सिंह ने होम्योपैथी के मूल सिद्धांतों पर अडिग रहने की सलाह दी।विद्यार्थियों को बताया कि होम्योपैथी कि पथ पर आगे बढ़े आप वो सब प्राप्त कर सकते है जो आप चाहते है। इसका साक्षात उदाहरण मै हु, महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ सुबोध त्रिपाठी ने महात्मा हैनीमैन के सिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। इस पावन अवसर पर महाविद्यालय का एनुअल कार्यक्रम आयोजित करता है, इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विश्वविद्यालय स्तर पर परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बी एच एम एस के सभी वर्ष के छात्र एवं छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विकसित भारत युवा संवाद प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए द्वितीय वर्ष की छात्रा
अवर्तिका श्रीवास्तव एवं विश्वविद्यालय स्तर पर चतुर्थ वर्ष की छात्रा श्रेया सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।महाविद्यालय के सभी वर्ष के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस एवं गाने की प्रस्तुति दी,विश्व होमियोपैथी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने महात्मा हैनीमैन के रास्ते पर चलने का संदेश दिया, विश्व होमियोपैथी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया है।




