गाजीपुर : डाला छठ की तैयारी पर गंगा घाटो का भ्रमण

चंद्र मोहन तिवारी / गाजीपुर। गंगा समग्र के तत्वाधान में बुधवार की सांय गंगा घाटो का निरीक्षण कर डाला छठ की तैयारी के उददेश्य से भ्रमण किया गया। गगा समग्र के शंकर पाण्डेय व विजय नरायण राय ने बताया कि डाला छठ की तैयारी शुरू हो गयी है। गुरूवार से महिलाओ का छठ ब्रत शुरू होगा और सोमवार को इसका समापन होगा। इसकी तैयारी को लेकर प्रत्येक गंगा घाटो पर भ्रमण कर साफ सफाई व रात्रि में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने और गंगा में कोई अनहोनी जैसी घटना पर रोक लगाने व श्रद्धालुओ के आने जाने वाले मार्ग पर समुचित व्यवस्था के लिए जिला प्रचारक प्रभात ने आवश्यक सुझाव दिये। जिसके तहत शिवमंदिर नवापुरा घाट पर भ्रमण के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने उपजिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर से नवापुरा घाट पर लगाये गये वाटर बैरियर सही स्थान पर नही लगाया गया है जिससे छठी ब्रती महिलाओ को अस्तांचल सूर्य अर्घ देने मे काफी दिक्कत होगा जिससे तत्काल वाटर बैरियर समुचित स्थान पर लगाने के लिए सुझाव दिया गया। इसके साथ साथ गंगा घाटो पर बनाये जाने वाले पूजा बेदियो को उपयुक्त स्थान पर लगाने और आने जाने वाले रास्ते न बनाने की अपील की गयी है। इसके साथ ही साथ धारानगर, सैदपुर व जमानियंा, कासिमाबाद, दिलदारनगर, सेवराई, गहमर, वीरपुर, भांवरकोल, मरदह, बिरनो, जखनियां, सादात, नन्दगंज, करण्डा के गंगाघाट व सरोवरो, तालाबो पर छठ के श्रद्धालुओ को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने का आहवाहन स्थानीय जनप्रतिनिधियो एवं स्थानीय प्रशासन व स्वयंसेवको से किया गया है। इस अवसर पर कन्हैया उपााध्याय, सुग्रीव बिन्द, गोपाल राय, जयशंकर राय, किशन, बालब्रम्हचारी हनुमान पुजारी, अजय शंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।



