गाजीपुर
गाजीपुर: स्व संत कुमार एवं शेष कुमारी स्मृति दर्पण सम्मान आयोजन 19 मार्च को

गाजीपुर। नगर के तुलसी सागर स्थित सिद्धेश्वर नगर में मिशन जामवंत से हनुमानजी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के माता -पिता के स्मृति में विविध बौद्धिक/ साहित्यिक/ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 19 मार्च दिन बुधवार को 11:00 बजे किया जाएगा। जिसमें मानव समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को संत-शेष स्मृति दर्पण सम्मान -2025 भेंट किया जाएगा। समस्त सम्मानितजन उक्त आयोजन में सादर आमंत्रित हैं। उक्त जानकारी मिशन जामवंत से हनुमानजी के प्रदेश अध्यक्ष -कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक एवं गाजीपुर जिला अध्यक्ष – डॉ. विजय नारायण तिवारी ने संयुक्त रूप से दी है।