Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर : शिक्षा के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है-डां जनक सिंह

साहित्य उन्नयन संघ ने जरूरतमंद बच्चों में पाठ सामग्री बाटां

गाजीपुर। साहित्य उन्नयन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार चौहान बागी के नेतृत्व, गाजीपुर इकाई के खेल-कूद प्रभारी योगेश चंद्र तिवारी के संयोजन में हुसैनपुर ग्राम सभा आदर्श बाजार के लगभग 40 जरूरतमंद बच्चों में कॉपी – कलम एवं मिष्ठान का निःशुल्क विवरण किया गया। अपने संबोधन में दिलीप कुमार चौहान ने बताया कि एक लाख गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में उक्त सामग्री के निःशुल्क विवरण का राष्ट्रव्यापी लक्ष्य है जिसमें वर्तमान समय तक संगठन द्वारा लगभग 10,000 बच्चों में उक्त सामग्री का सफलतापूर्वक वितरण किया जा चुका है। संस्था के विस्तार पर बोलते हुए कहा कि देश के लगभग सात प्रदेशों एवं उत्तरप्रदेश के लगभग सोलह जिलों से सैकड़ों की संख्या में लोग संस्था से जुड़ चुके हैं। डॉ. जनक सिंह कुशवाहा ने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि शिक्षा के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। गंगादास बाबा बालिका इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मो. आफताब खान ने कहा कि शिक्षा शेरनी के दूध के सामान है जो इसका पान करेगा वह सिंह के भांति निश्चय ही दहाड़ेगा। गाजीपुर इकाई के हेल्थ कॉर्डिनेटर वेद प्रकाश राय ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा का पूरक है। कार्यक्रम के संयोजक योगेश चंद्र तिवारी ने बच्चों को जीवन में अनुशासित रहने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार चौहान द्वारा किया गया। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अध्यापिका अर्चना तिवारी, दिनेश चंद्र तिवारी, नंदिनी सिंह , राजनेक गुप्ता, पुष्पा तिवारी, शारदा, जयंती तिवारी, पलक, विशाल, नवीन तिवारी, रितेश तिवारी, सौरभ, विशाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button