गाजीपुर:हनुमान जयंती पर हुआ कार्यक्रम,ऑपरेशन सिंदूर पत्रिका विमोचन

त्रिलोकी नाथ राय/गाजीपुर।भांवरकोल ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र के शेरपुर कलां स्थित चंन्द़ेश्वर नाथ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में आपरेशन सिंदूर पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस लालजी राय ने हनुमान जयंती की बधाई देते अमर शहीदों की पावन स्मृति को नमन कर कहा कि आपरेशन सिंदूर नये भारत के वीर सपूतों की शौर्य गाथा का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान के आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगांव में भारतीय पर्यटकों की नृशंस हत्या की। तो मानवता शर्मसार हो गई। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने आपरेशन सिंदूर चलाने का साहसी निर्णय लिया। हमारे जांबाज़ सैनिकों ने मात्र 20 मिनट के भीतर पाकिस्तान के 9 आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूत कर दिया। यह आपरेशन भगवान हनुमान जी द्वारा लंका दहन की याद दिलाता है। विशिष्ट अतिथि सच्चितानंद राय चाचा ने कहा कि आपरेशन सिंदूर विकसित भारत का संदेश है और दैवी शक्ति की आसुरी शक्ति पर विजय का प्रतीक है। जब ईश्वर रूपी चेतना जीवन और सृष्टि में उत्पन्न असंतुलन और असमानता को दूर करने के लिए हस्तक्षेप करती है। तो उसे अवतारी चेतना कहते हैं। आज हमारे प्रधानमंत्री ने भी अवतार लेकर कल्याणकारी नेतृत्व प्रदान किया है।कार्यक्रम में पूर्व आईईएस लालजी राय, सच्चितानंद राय चाचा, भोलानाथ राय, दिनेश राय चौधरी,शेषनाथ राय, एडवोकेट चंद्रबली राय, रघुनाथ पांडेय,कवि दिनेश चंद्र राय, जयप्रकाश राय, शशिधर राय, बिनोद राय, मुक्तिनाथ राय, डॉ. राजेंद्र दिनेश चौधरी, मिथिलेश राय, राकेश राय, बालाजी राय, अशोक राय, राममोहन राय आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महान सेनानी मंगल पांडेय के पौत्र रघुनाथ पांडेय ने की। संचालन राजेंद्र प्रसाद राय ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक चंद्रबली राय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।




