Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : शेरपुर गांव में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

प्रशासन से रोक लगाने की उठी मांग

त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील के शेरपुर गांव में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गुरुवार को गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर शराब की दुकान खोले जाने का पर भारी विरोध जताते हुए शेरपुर कलां स्थित महावीर मंदिर पर एक बैठक की । बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 19 अप्रैल दिन रविवार को पूरे ग्राम पंचायत की एक विस्तृत बैठक बुलाई जाए और किसी भी दशा में शराब की दुकान को शेरपुर में न खोलने दिया जाए। बैठक में ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से इसे तत्काल रोकने की मांग करते हुए जबरदस्त विरोध दर्ज करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि अष्ट शहीदों के इस गांव में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा और युवाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लोगों ने आशंका जताई कि शराब की उपलब्धता बढ़ने से गांव में विवाद और असामाजिक गतिविधियों की संभावना भी बढ़ सकती है। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के इस शेरपुर गांव के शांत वातावरण में शराब की दुकान खुलना बड़ी समस्या पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं के भविष्य पर गलत असर पड़ेगा और परिवारों में भी कलह बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि शेरपुर में शराब की दुकान खुलनाअष्ट शहीदों की अस्मिता पर प्रश्न चिन्ह है। ग्रामीणों में गांव के लोगों को जागरूक करते हुए आह्वान किया कि सभी लोग मुखर होकर इस विरोध में आगे आए ताकि गांव की अस्मिता बची रहे। ग्रामीणों ने एक स्वर में प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि गांव की सामाजिक और सांस्कृतिक स्थिति को देखते हुए सेनानी बहुल गांव शेरपुर में शराब की दुकान खोलने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो ग्रामीण आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर बैठक में प्रमुख रूप से डॉक्टर जयानंद राय,राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू बाबा,आनंद पहलवान,कुंदन राय,दामोदर राय बड़क ,धनंजय राय,गुड्डू राय,नारायण उपाध्याय,दिनेश चौधरी, रवींद्र राय,राजू राय, रामनारायण राय बदक धीरेंद्र राय आजाद राय मयंक राय लक्ष्मण राय , सीताराम राय बबलू, बबू राय,अंकुर राय,संदीप,सीताराम गुप्ता, प्रधान यादव, गबदु , लक्ष्मण राम, भानु गुप्ता, समस्त समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button