गाजीपुर : करे योग रहे निरोग : जेल बंदियों ने किया योगाभ्यास

गाजीपुर। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा संचालित आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य के निर्देशन में योग विशेषज्ञ प्रतीक्षा पाण्डेय ने जिला कारागार परिसर में स्वास्थ्य संवर्धन हेतु योग सत्र का आयोजन किया। जिसमें जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे, जेलर शेषनाथ यादव के मौजूदगी में योग प्रशिक्षण की शुरुआत की गई । आरंभ में ‘ओम और गायत्री मंत्र’ के उच्चारण के बाद एरोबिक म्यूजिक के साथ विभिन्न ‘योग आसनो’ का अभ्यास कराया गया। योग निद्रा और ध्यान के साथ सत्र का समापन किया गया । प्राचार्य प्रो डॉ राजेंद्रर सिंह राजपूत ने कहा कि चिंता, तनाव, अनिद्रा को दूर करने में योग एवं ध्यान का विशेष महत्व है। जेलर ने योग के नित्य प्रयोग पर बल दिया। योगाभ्यास में 10 महिला एवं 100 पुरुष (110 बन्दियों) ने प्रतिभाग किया।उल्लेखनीय है कि राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज द्वारा जिला कारागार में बंदियों के लिए निःशुल्क होम्योपैथिक डिस्पेंसरी भी चलाई जा रही है ताकि उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके। जिसके साथ ही योग सप्ताह के पूर्व दिवस पर को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस अवसर उप कारपाल राजेश कुमार, रविन्द्र सिंह, शिक्षाध्यापक धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अभय मौर्य, डॉ इकबाल एवं अन्य स्टॉफ ने सहयोग प्रदान किया।




