Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : अपने व्यक्तित्व से एक अलग पहचान बनाई थी स्व त्रिवेणी नाथ राय ने…. 

मास्टर साहेब' के त्रयोदशाह पर दी गई श्रद्धांजलि

संवाददाता /गाजीपुर। विकासखंड भांवरकोल के सियाड़ी गांव में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री एवं भाजपा भांवरकोल मंडल उपाध्यक्ष राकेश रंजन राय के पिता स्व त्रिवेणी नाथ राय ‘मास्टर साहेब’ के त्रयोदशाह संस्कार के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्व त्रिवेणी नाथ राय को याद करते उनके सुपुत्र राकेश रंजन राय ने कहा कि पिता परिवार की सबसे मजबूत नींव और संबल होता हैं। उनके मार्गदर्शन, शिक्षा और संस्कार ही संतान के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। पिता के निधन के बाद उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। उनके आदर्श, संस्कार और जीवन-मूल्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे । ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने कहा कि स्व. त्रिवेणी नाथ राय ‘मास्टर साहेब’ के सादगीपूर्ण जीवन, शिक्षा के प्रति समर्पण, सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्य हमेशा याद रहेगा। उन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से समाज में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन अनुशासन, सेवा और संस्कारों का उत्कृष्ट उदाहरण था, जिससे आने वाली पीढ़ियां सदैव प्रेरणा लेती रहेंगी। इस अवसर पर भाजपा नेता आनंद राय ‘मुन्ना’, जिला पंचायत सदस्य अनिल राय, भांवरकोल भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा, विमलेश राय प्रधान, सुनील राय, मिथिलेश राय, बंटू राय, जयशंकर राय, जयकिशन राय के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। ‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button