Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : खंडहर में तब्दील आस्था का प्रतीक जद्दूपुर का राम मंदिर

मीरजापुर ( तारा त्रिपाठी)। वाराणसी जनपद के  ब्लाक आराजी लाइन के ग्राम सभा गुरुदास पुर के जद्दूपुर में स्थित भगवान श्रीराम जानकी का प्रचीन मंदिर खंडहर में तब्दील होकर उपेक्षा का शिकार है। मंदिर झाड़ियों से ढकी है दीवारें टूटी है। छत और मूर्तियां खण्डित है। ये स्थिति मात्र ईंट पत्थर के ढेर ही नहीं बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था पर गहरा आघात है। कभी यहां श्रद्धालुओं की भीड़ होती थी, दीपक जलते थे घंटियों की ध्वनि गूंजती थी, राम नाम के जयकारे लगते थे, वातावरण पवित्र हो उठता था। आज टूटे शिलाखंड देखकर लगता है कि गांव की संस्कृति और आस्था ही जमींदोज हो गई हो। इस मंदिर से ही गांव की पहचान थी आज मंदिर के गिरते हालात से गांव की भी पहचान धूमिल होती जा रही है। गांव के प्रदीप कुमार सिंह, सुबाष चन्द्र तिवारी, रामासरे सिंह, अरुण कुमार सिंह, आकाश तिवारी  अधिशेष तिवारी, विजय कुमार शर्मा, ने प्रशासन तथा धर्मावलम्बियो से मांग की है कि इस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आगे आवें अन्यथा मंदिर के रुप में बचा-खुचा गांव का यह धरोहर और गौरव समाप्त हो जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button