मिर्जापुर: लू लगने से 90 वर्षीय वृद्ध महिला की हुई मौत

तारा त्रिपाठी/मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के महुली चौराहा के समीप मुर्गा के दुकान में एक 90 वर्षीय वृद्ध महिला अचानक अचेत होकर गिर गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने महिला को पहुंचाया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां पर चिकित्सकों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि वृद्ध महिला दुल्हीपुर मुगलसराय चंदौली निवासी शब्दून पत्नी मल्लू करीब 90 वर्ष, अपने बिटिया जमीला निवासी मानिकपुर के यहां जा रही थी तभी थाना क्षेत्र के महुली चौराहा के समीप एक मुर्गा के दुकान के पास तबियत खराब होने से लेट गई थी। दुकानदार के जगाने बाद वृद्ध महिला नहीं उठी तभी जाकर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने महिला को पहुंचाया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मीरजापुर भेज दिया।




