Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़मिर्जापुर

मिर्जापुर:रहस्यमय ढंग से फंदे से झूलता मिला, बाटी चोखा रेस्टोरेंट के मैनेजर का शव

तारा त्रिपाठी
मीरजापुर।वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित टोल टैक्स हाइवे के पास बिल्लोकुंड  गांव  में स्थित बाटी चोखा के मैनेजर ललित तिवारी का शव किचन में फंदे पर लटका मिला।वह मातुवासैरैया, सरिया, कोतवाली लहरपुर जनपद सीतापुर के निवासी थे।स्टेट हाइवे पांच ए पर करीब दो वर्ष पूर्व यह रेस्टोरेंट खुला था। ललित रेस्टोरेंट में रहकर नौकरी करते थे। रविवार की सुबह आठ बजकर 45 मिनट  में गए और वापस नहीं लौटे। रेस्टोरेंट में मौजूद किशन बर्तन धुलने जब किचन में गए तो यहां ललित फंदे से लटके थे। यह देखकर उनके होश फाख्ता हो गए और वह दौड़कर बाहर की तरफ आए। और शोर मचाना शुरु कर दिए। शोर शराबा सुनकर अन्य रेस्टोरेंटकर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चुनरी के बने फंदे से झूलते हुए शव को नीचे उतारकर सीएचसी ले कर आए जहां चिकित्सक मनोज कुमार सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के स्वजन को फोन से सूचना दिया। सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।ललित काफी अर्से से बाटी चोखा से जुड़े अन्य रेस्टोरेंट में भी कार्य कर चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि रेस्टोरेंट के किचन में फंदे से लटके हालत में मैनेजर का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button