Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर: शेरपुर के लाल इसरो में वैज्ञानिक अभिषेक राय का भव्य स्वागत

वैज्ञानिक बनकर बढ़ाया जनपद का गौरव,

  त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव निवासी युवा वैज्ञानिक अभिषेक राय के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचने पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उनके पैतृक आवास पर ग्राम एवं क्षेत्रवासियों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्रीहरिकोटा और हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद गांव पहुंचे अभिषेक को लोगों ने फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ युवा वैज्ञानिक अभिषेक राय द्वारा गांव के बड़े-बुजुर्गों का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि अभिषेक राय का इसरो में वैज्ञानिक बनना पूरे जनपद के लिए गौरव और गर्व का विषय है। शेरपुर की धरती ने देश की आजादी से लेकर प्रशासनिक, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक अपनी प्रतिभा और योगदान का परिचय दिया है। प्रतिष्ठित किसान राकेश राय के पुत्र अभिषेक की यह उपलब्धि साबित करती है कि जनपद के युवाओं में प्रतिभा, परिश्रम और राष्ट्र के विकास के प्रति समर्पण की कोई कमी नहीं है। जिस शेरपुर के सपूतों ने देश की आजादी के लिए संघर्ष कर अपना परचम लहराया, उसी धरती का यह युवा वैज्ञानिक अब अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अपनी सफलता का झंडा बुलंद कर विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करेगा। युवा वैज्ञानिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अभिनव सिन्हा, विजयशंकर राय, पीयूष राय, पूर्व ग्राम प्रधान जयप्रकाश राय, लल्लन राय, वीरेंद्र राय, शशिधर राय, प्रदीप कुमार सिंह, नारायण उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद राय, मिथिलेश राय, दिनेश राय चौधरी, डॉ. रमेश राय, ओमप्रकाश राय ‘मुन्ना’ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान जेपी राय तथा संचालन राजेंद्र राय ने किया। अंत में अभिषेक राय के पिता राकेश राय ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button