जिलाधिकारी आजमगढ़ को 12 सूत्रीय माॅग पत्र सौपा गया

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह सखियों के हित के 12 सूत्री मांग एवं राष्ट्रीय सहारा इंडिया में जमा धन अंशधारकों का 5 सूत्रीय माॅग के साथ-साथ विकास प्राधिकरण आजमगढ़ और गोल्डन फॉर्च्यूनर होटल अवैध निर्माण समेत कुल 23 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में आजमगढ़ में सौपा गया। इसी के साथ श्री शिल्पकार ने केंद्र और राज्य सरकार से अपेक्षा किया कि समूह सखियों राष्ट्रीय सहारा इंडिया में जमा धनराशि अंशधारकों विकास प्राधिकरण आजमगढ़ और सरकार की बेशकीमती जमीनों पर अवैध रूप से होटल गोल्डन फॉर्च्यूनर द्वारा कब्जा कर अवैध निर्माण किया है इसी के साथ सगड़ी तहसील के निवासी रामसरन राम के गाटा संख्या 795 पर अवैध रूप से जो कब्जा और जाल साज किया गया है उक्त भूमाफियाओं के विरुद्ध विधिक कानूनी कारवाई की मांग किया गया समय रहते अगर कानूनी प्रक्रिया और कार्य नहीं पूरा हुआ तो सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी लड़ेगी जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन और सरकार केंद्र राज की होग।
मांग पत्र सौपते हुए कार्यकर्ताओं पदाधिकारीगण सर्वश्री :- जिलाध्यक्ष बालचंद जैसवारा, लोकसभा लालगंज प्रभारी उमेश सोनकर, रामसरन राम, श्री किशन राम, राम लगन चौहान, पंकज विश्वकर्मा, कमलेश पासवान श्रीमती चंद्रमी गौतम, ज्ञानमती राय, पुष्पा गौतम, संगीता गौतम, सीमा भारती, सुनीता गौतम, अनीता देवी, सरिता कुमारी, रजना भारती, सुनीता गौतम सेमत आजमगढ़ के 22 ब्लॉक से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगभग 200 से ज्यादा की संख्या में लोग उपस्थित रहें।




