Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेश

नहीं रहे आजमगढ़ पत्रकारिता के भीष्म पितामह बनवारी लाल जालान

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। वरिष्ठ पत्रकार बनवारी लाल जालान 82 वर्ष का सोमवार की अपराह्न 2:00 बजे लखनऊ स्थित बड़े पुत्र सतीश जालान के आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सतीश जालान ने बताया कि पार्थिव शरीर आजमगढ़ के हरबंशपुर स्थित पैतृक आवास पर लाया जाएगा। मंगलवार को सुबह राजघाट पर अंतिम संस्कार होगा। बनवारी लाल जालान पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। लखनऊ में ही उनका उपचार चल रहा था। बनवारी लाल जालान 1968 से पत्रकारिता के क्षेत्र में आए थे। ‘आज’ समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ के पद पर काफी सालों तक रहे। 1998 में उन्होंने इस्तीफा दिया। इसके बाद अंग्रेजी समाचार पत्र हिंदुस्तान टाइम्स के जिला प्रभारी बने। 2007 में पत्रकारिता से पूरी तरीके से निवृत हो गए। इसके बाद चौक के समीप स्थित दुकान पर कई सालों तक बैठते रहे। 1968 से पहले वह कांग्रेस पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष भी रहे। उनके दो पुत्र सतीश और विशाल हैं। एक पुत्री भी है। पत्नी संतोष जालान भी लखनऊ में ही रहती हैं। वरिष्ठ पत्रकार के निधन की सूचना के बाद आजमगढ़ के तमाम पत्रकार संगठन सामाजिक संगठन ने शोक संवेदना प्रकट की है आजमगढ़ प्रेस क्लब जर्नलिस्ट एसोसिएशन समेत अन्य संगठन शोकाकुल रहे। वरिष्ठ पत्रकार संदीप उपाध्याय ने बताया कि बनवारी लाल आजमगढ़ में पत्रकारिता के भीष्म पितामह रहे। उन्होंने बताया कि बनवारी लाल जालान का जन्म आजमगढ़ के जीयनपुर में हुआ था। पिता मदन लाल जालान थे। बनवारी लाल तीन भाई में सबसे बड़े थे। LLB LLM तक की शिक्षा ग्रहण किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button