Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:फर्जी जमीन का सौदा कर दवा व्यापारी से 60 लाख की ठगी

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़।जमीन का बैनामा कराने के बहाने लखनऊ के दवा व्यवसायी से 60 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी दवा व्यवसायी अनिल कुमार वर्मा के परिचित दिनेश सिंह राठौर ने उन्हें आजमगढ़ के कुछ लोगों से मिलवाया। उसने सिधारी क्षेत्र के खैरातपुर गांव निवासी नागेंद्र कुमार सिंह, दादनपुर निवासी रामबचन, मऊ के अहिरौली अरियोसी घोसी निवासी रामबचन और महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर आइमा गांव निवासी अजमल खां को जमीन कारोबारी बताते हुए रायबरेली रोड स्थित 3000 वर्ग फीट प्लॉट दिखाया।आरोप है कि इन लोगों ने जमीन की कीमत 60 लाख रुपये बताई और पीड़ित से रकम ऐंठ ली। अनिल वर्मा ने 59 लाख 20 हजार रुपये चेक से और 80 हजार रुपये नकद दिए। बाद में चेक बाउंस हो गए और पैसे वापस नहीं किए गए। जब पीड़ित ने रकम लौटाने की मांग की तो आरोपियों ने टालमटोल किया। आरोप है कि नागेंद्र सिंह ने धमकी दी कि दोबारा पैसे मांगे तो जान से हाथ धो बैठोगे।पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button