आजमगढ़:शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विधिक सेवा शिविर लगाया गया

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। कांग्रेस पार्टी द्वारा द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एडवोकेट देव मुनि राजभर कांग्रेस पार्टी पूर्व महासचिव के नेतृत्व में विधिक सेवा शिविर लगाया गया, इस अवसर पर विधिक सेवा शिविर को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन ने कहा कि मोआइना में हर बार तारीख लगाने पर वक्त बहुत ज्यादा लेते हैं जैसे गांव के लोगों को खास तौर से परेशानी ज्यादा आती है जो मुकदमे तहसील में चल रहे हैं उनकी और बुरी हाल है इस शिविर के माध्यम से हम यह कहना चाहते हैं कि गांव की जनता से की जल्द से जल्द निपटारा हो और आसानी से हो, शिविर को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व महासचिव देव मुनि राजभर एडवोकेट ने कहा कि जमीनी विवाद एवं मार झगड़ा आदि की समस्या ज्यादा होती है हम तो यही चाहते हैं कि जितनी समस्या आती है वह अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द निपटाया जा सके, इसी क्रम में कांग्रेस शहर अध्यक्ष रेयाजुल हसन ने शहर में बनाए गए वार्ड कार्यालय का भी फीता काट कर उद्घाटन किया, इस अवसर पर डिग्री लाल एडवोकेट, गोविन्द शर्मा,सुनील राजभर एडवोकेट, देवराज राजभर एडवोकेट, मुशीर अहमद, मुशीद अहमद, मुजीबुर्रहमान,समीर,अल्ताफ, विकास, अनस, अरमान,फरहान आदि लोग उपस्थित थे,




