Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़: चोरी के पांच मोटरसाइकिल संग दो अपराधी गिरफ्तार

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। थाना- मेंहनगर क्षेत्र में चोरी की 05 मोटरसाइकिल, अवैध असलहा कारतूस व नकदी के साथ 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। श्रीकान्त पुत्र रामचन्द्र यादव ग्राम असौसा थाना मेंहनगर की बाइक पवनी कलां मेला में चोरी हो गयी थी।बनारसी सिह पुत्र स्व0 रामनाथ ग्राम चन्दनी थाना मेहनगर की बाइक घिनहापुर अशोक राजभर के यहाँ निमन्त्रण में चोरी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार द्वारा अभियुक्त आनन्द यादव पुत्र मूलचन्द यादव सा0 दर्रोपुर थाना तरवा और मनीष पाल पुत्र सुरेश पाल सा0 बडौरा बुर्जुग थाना जहाना गंज को घिनहापुर प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अन्य दो अभियुक्तगण 3.दीपक यादव पुत्र लालमणी यादव सा0 शेखुपुर थाना मेहनगर, सत्यम यादव पुत्र रमेश यादव सा0 भगरा थाना तरवा मौके से फरार हो गये। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के निशान देही पर 05 मोटर साइकिल बरामद किया गया तथा अभियुक्त मनीष पाल उपरोक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस 315 बोर व अभियुक्त आनन्द यादव के पास से एक चाकू बरामद किया गया व 9000 रुपये नकद बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button